मानव जीवन में तुलसी की सेवा और सेवन दोनों ही महत्वपूर्ण : डॉ कौशल

पर्यावरणविद डॉ कौशल ने पौधरोपण व वितरण कर मनाया प्रभु यीशु, तुलसी व अटल जी की जयंती
प्रभु इशू ने समाज के लोगों को दिया था जन और जानवर की रक्षा का संदेश
बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने शहर के स्टेशन रोड स्थित शांति की रानी महा गिरजाघर में प्रभु यीशु के जन्मदिन पर क्रिसमस ट्री व मां तुलसी के जन्मदिन पर बाईपास रोड पर्यावरण भवन के ऊपरी तल आकाश बाग में तुलसी का और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न वाजपेयी जी की जयंती पौधरोपण व वितरण कर मनाया।
वहीं डॉ कौशल ने सुशासन सप्ताह पर पलामू दौरे पर आये केंद्रीय सूचना व प्रसारण व संसदीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरूगन को हिमाचल के कपूर का पौधा देकर उन्हें अपने और जिला के बारे में अवगत काराया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव के साथ ही पशु-पक्षी से भी प्रेम किया करते थे। लेकिन आज परिस्थितियां बिल्कुल बदल सी गयी है। अब लोग पशु पक्षी को भोजन देकर उनकी सेवा करने के बजाय उसका भक्षण करने लगे हैं।
इससे प्रभु यीशु की भावना काफी आहत हुई है। डॉ कौशल ने मां तुलसी की जयंती पर कहा कि तुलसी की सेवा और सेवन दोनों ही मानव जीवन के लिये लाभकारी व गुणकारी है। उसकी सुरक्षा का दायित्व समाज के सभी लोगों पर है। यही कारण है कि हिन्दू धर्मावलंबी अपनी आंगन में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी पूजा अर्चना कर धर्मिक परम्परा का निर्वहन करते हैं। यहां यह बताना भी जरूरी होगा कि तुलसी से होकर निकलने वाली हवा लोगों को कई घातक वायरस से बचाव करता है।
वहीं घर के वातावरण को भी सुरक्षित रखता है। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने डॉ कौशल के साथ बाजपेयी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुये नमन किया। प्रभु यीशु की प्रतिमा के नीचे कैंडल जलाकर उन्हें भी याद किया गया।
कार्यक्रम में उदय शुक्ला, धर्मदेव सिंह यादव, राकेश सिंह, रांची दूरदर्शन ब्यूरो चीफ दिवाकर कुमार, कुंदन वर्मा, गौरव पुष्कर, शिक्षक ज्योति कुमारी, फादर माईकल कुजूर, सुमन मिंज, प्रदीप, बारला, मौरीस कुजुर, राजेश मिंज, आराध्या जायसवाल, असिविका जायसवाल, आद्रिका जायसवाल, अनुषा जायसवाल, रामू कुमार, छोटू आदि लोग मौजूद थे।