पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में उमड़ी समर्थकों की भींड़

पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में उमड़ी समर्थकों की भींड़

गाँधी जी देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी, आज हम सभी को गढ़वा विधानसभा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी : गिरिनाथ सिंह 

बंशीधर न्यूज

मेराल : गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह का हाईस्कूल के मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। प्रखंड के सभी 20 पंचायत से बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों की भीड़ से गदगद पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने सबसे पहले सभी लोगों को गांधी जी की आंदोलन को याद दिलाते हुए गढ़वा विधानसभा को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प दिलाया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा मे भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप ले लिया हैँ जिसे हम सभी को मिलकर उखाड़ फेंकना होगा। पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा की यहां उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार की इस लड़ाई में मैं अकेले नहीं हूं। उन्होंने कहा की हमारा प्राथमिकता रहता था कि अंतिम छोर पर रहने वाले लोगो को लाभ मिल सके।

बहुत उम्मीद से आपलोग मतदान करते हैँ की आपकी सुरक्षा किया जा सकें लेकिन आज पूरे विधानसभा में भय का माहौल व्याप्त हैँ। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि मेराल प्रखंड को नगर पंचायत, नगपरिषद एवं आईटीआई कॉलेज खुलवाने का काम करूँगा।

कार्यक्रम के जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, अवध सिंह,̺ शिवनाथ चौधरी, डॉ इलियास अंसारी, अताउल अंसारी,̺ सुरेश गुप्ता, ̺रामाधार राम, दुःखन चौधरी, सूरज सिंह, बाबुल सिंह, सुनील चंद्रवंशी, सुरेश केशरी, लाली कुमारी, राम लखन यादव आदि ने अपने संबोधन में शासन व्यवस्था पर प्रहार करते हुए गिरिनाथ सिंह को जितने का संकल्प दुहराया।