नये एसपी अमन कुमार का भव्य स्वागत, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प

नये एसपी अमन कुमार का भव्य स्वागत, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : खूंटी के पूर्व एसपी अमन कुमार को गढ़वा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाये जाने पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन गढ़वा शाखा की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम एसपी कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें काफी संख्या में पुलिसकर्मी एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुये।

 गढ़वा शाखा के अध्यक्ष रोहित कुमार चौबे, मंत्री महेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष उदय सिंह और वरिष्ठ सदस्य चन्द्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नये एसपी का स्वागत किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अमन कुमार के नेतृत्व में गढ़वा जिला पुलिस अधिक सशक्त, अनुशासित और जनोन्मुखी कार्यशैली की ओर अग्रसर होगी। मौके पर एसपी अमन कुमार ने गढ़वा में मिले स्नेह और सम्मान के लिये सभी का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूती देना, अपराध पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाये रखने की अपील की।