पांच कुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

बंशीधर न्यूज
सगमा : सगमा मुख्यालय स्थित सगमा गांव के तेजवा पहाड़ के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय पांच कुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ में मंडप परिक्रमा करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। धार्मिक आस्था के अनुरूप छोटे-छोटे बच्चे और महिला-पुरुष सुबह से ही परिक्रमा के लिए यज्ञ स्थल पर जुटने लग जाते हैं। क्षेत्र में महायज्ञ होने से इस तरह का धार्मिक वातावरण बना हुआ है महायज्ञ के पांचवे दिन भी यज्ञ दर्शन के लिए प्रखंड क्षेत्र के अलावे सीमावर्ती उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
शाम ढलते ही यज्ञ समापन और देवी देवताओं की आरती शुरू हो जाती है। इस कार्यक्रम में आचार्य के साथ उपस्थित ग्रामीण भी बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। प्रतिदिन 2 से 5 तक संतो के द्वारा श्री राम कथा तथा रात्रि 8 बजे से 12 तक रासलीला का दिखाया जा रहा हैं। यज्ञाचार्य अवधेश दास ने कहा है कि महायज्ञ का आयोजन होने से सर्व देवी देवता एवं सारे तीर्थ विराजमान होते हैं।
शास्त्रोक्त आधार से यज्ञ मंडप परिक्रमा करने से मनोवांछित फल मिलता है। हिंदू शास्त्र में मंडप परिक्रमा के संबंध में वर्णित है कि यम यम चिंतयते कामम, तम तम प्राप्नोति निश्चितम। यानी जो व्यक्ति जिस कामना लेकर परिक्रमा करते हैं वे वैसा ही प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि शुद्ध चित्त और लक्ष्मी-नारायण के प्रति समर्पण होकर मंडप परिक्रमा करना चाहिए।
मन ही मन अगर ऊँ नमः भगवते बासुदेवाय का जाप करते हुए परिक्रमा किया जाता है तो एकाग्रता कायम रहता है और अधिक फलदायी साबित होता है। भगवान विष्णु के लिए कम से कम चार वार तथा अत्यधिक अपनी क्षमता के अनुसार 21,51 या 108 वार तक परिक्रमा करना लाभकारी सिद्ध होता है।
यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के कार्य करता एवं सामाजिक लोग एकजुट होकर अपना योगदान दे रहे हैं। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, आलोक यादव, नंदकुमार मेहता, रामराज मेहता, सतेंद्र शाह, रामेश्वर मेहता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।