विश्व पर्यावरण दिवस पर डीसी ने लगाये पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीसी ने लगाये पौधे

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को समाहरणालय गढ़वा परिसर में डीसी शेखर जमुआर समेत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विशेष सचिव राजीव रंजन, डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पौधरोपण के पश्चात डीसी ने आमजनों से अपील करते हुये कहा कि वह भी पौधरोपण आवश्य करें एवं अपने आस पास के क्षेत्र को साफ रखें।

जिससे गढ़वा जिला को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा भरा बनाया जा सके। ज्ञात हो कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।

इसे 5 से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसके पश्चात से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।