रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चचेरे ससुर का निधन

बंशीधर न्यूज
रमना : रमना थाना क्षेत्र के गोसाईबाग निवासी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चचेरे ससुर शिक्षाविद आत्मा प्रसाद सिंह का निधन सोमवार के प्रात: रांची स्थित काठीटाड़ निवास पर हो गया। अंतिम संस्कार मंझिगावा के सतबहीनी नदी मुक्तिधाम पर मंगलवार की दोपहर किया गया। मुखाग्नी जेष्ठ पुत्र आशुतोष कुमार ने दिया। आत्मा प्रसाद सिंह पिछले कुछ दिनो रांची स्थित आवास पर रह रहे थे।
आत्मा सिंह एलएलबी की उपाधि धारण करने के साथ रामगढ़ काँलेज में अल्पकालिन व्याख्याता भी रह चुके थे।अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रीओं का भरापुरा परिवार छोड़ा है।
इनके निधन पर भाजपा नेता व विधायक भानुप्रताप शाही,पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,प्रमुख करुणा सोनी,शारदा महेश प्रताप देव,पूर्व प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,प्रमोद कुमार सिंह,डाक्टर अनील कुमार सिंह, अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह,झामुमो के नागेद्र कुमार सिंह,रोहीत वर्मा,अनुज कुमार सहीत कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है।