बजरंग बली की मूर्ति स्थापना के लिए निकली कलश यात्रा

बंशीधर न्यूज
कांडी : प्रखंड अंतर्गत बलियारी में महावीर जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंग बली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सह अनुष्ठान यज्ञ कार्यक्रम में गुरुवार को सोन नदी से कलश यात्रा सम्पन्न हुआ।जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है।
जिसमें देव नारायण दुबे को अध्यक्ष, देवेंद्र नाथ दुबे उपाध्यक्ष ,बृज राज दुबे सचिव ,विकाश दुबे कोषाध्यक्ष, बैजू पासवान, रामप्यारे पासवान ,मनदीप पासवान, राम प्रसाद पासवान, प्रवीण दुबे, नीरज दुबे, राम प्रमोद दुबे, मनोरंजन दुबे, योगेन्द्र नाथ दुबे, मुकेश दुबे, प्रदीप दुबे आदि को कमिटी में शामिल किया गया है।
मंदिर निर्माण सह आयोजनकर्ता रामचंद्र राम ने कहा कि लगातार बीस बरसों का मेरा त्याग तपस्या व समर्पण और समस्त ग्रामीण भक्त जनो के सहयोग से मेरा सपना पूरा हुआ। बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा की विधिवत तैयारी की गई है।
जिसमें 11 अप्रैल को वेदी पूजन जलाभिषेक, 12 अप्रैल से 15 अप्रैल शाम पांच बजे से हलचल महाराज का संगीत में प्रवचन, 13 को नगर भ्रमण ,14 को प्राण प्रतिष्ठा एकांकी रामचरित मानस पाठ के साथ 15 अप्रैल को हवन तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के राज्य समिति सदस्य सह बलियारी गांव निवासी रामलाला दुबे ने सभी धर्म प्रेमीयों से इस अनुष्ठान में शामिल होकर धर्म यज्ञ को सफल बनाने का आग्रह किया है ।