राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच हजार से अधिक मामलों का निष्पादन

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : सिविल कोर्ट गढ़वा एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट नगर ऊंटारी में शनिवार को "राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें पीडीजे राजेश शरण सिंह के आदेशानुसार सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने बेंच में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित मामलों का निष्पादन किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल 19 पीठ का गठन किया गया। जिसमें गढ़वा न्याय मंडल के सिविल कोर्ट गढ़वा में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राम बचन सिंह, पोक्सो कोर्ट गढ़वा के विशेष न्यायाधीश दिनेश कुमार, एडीजे फर्स्ट संतोष आनंद प्रसाद, एडीजे थर्ड शिवनाथ त्रिपाठी, सीजेएम कुमार विपुल, एसीजेएम सुश्री संगीता, जेएम वीणा कुमारी, एसडीजेएम सुश्री मोनिका प्रसाद, मुंसफ अभिनव त्रिपाठी, जेएम महेन्द्र पंडित, अनुलिका कुमार, सुश्री साकिया कौशर, उपभोक्ता फोरम गढ़वा के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, अनुमंडलीय सिविल कोर्ट नगर उंटारी में एडीजे मनोज कुमार त्रिपाठी, एसीजेएम अरविंद कच्छप, जेएम शरद निशिकान्त कुजुर, शैलेन्द्र कुमार नापित शामिल थे।
राष्ट्रीय लोक अदालत काफी सफल रहा जिसमें बैंक से संबंधित 247, अपराधिक शमनीय (कम्पाउंडेबल) के 761, बिजली से संबंधित 58, एमवी एक्ट के तहत 03, फैमिली कोर्ट से 65 वाद, सिविल वाद से संबंधित 02 एवं विभिन्न अनुमंडलों, उपभोक्ता आदि से 4075 समेत कुल 5211 वादों का निष्पादन किया गया।
जिसमें कुल 2,20,99,719.53 रूपये राजस्व की वसूली हुई। अदालत के सफल आयोजन में न्यायालयकर्मी अमर कुमार, सुमित्रा देवी, राजेश कुमार के साथ पीएलवी सूर्यदेव चौधरी एवं प्रशासन का भी सराहनीय योगदान रहा।