राजग गठबंधन की बैठक में वीडी राम को भारी बहुमत से जीताने का निर्णय

राजग गठबंधन की बैठक में वीडी राम को भारी बहुमत से जीताने का निर्णय

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को राजग गठबंधन (एनडीए) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को भारी बहुमत से जीताकर लोकसभा दिल्ली संसद में भेजने का निर्णय लिया गया। मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि राजग गठबंधन पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। राजग के कार्यकर्ता में भारी उत्साह है।

अबकी बार 400 पार के नारा को साकार करने में गठबंधन मजबूती के साथ लगा हुआ है। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि गढ़वा में राजग गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव में मिलजुल कर कार्य करेंगे। आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि गठबंधन में आजसू पूरे तन, मन से राजग के प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को जीतने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।

मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, सूरज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, राजीव रंजन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, राजकुमार मद्धेशिया, त्रिपुरारी सिंह, विजय ठाकुर, रीता देवी, कुंदन चंद्रवंशी, शंकर प्रताप विश्वकर्मा, गुप्तेश्वर ठाकुर, चंपा देवी, नंदू ठाकुर, रवींद्रनाथ शर्मा, संतोष केशरी, दशरथ चौधरी, इश्तियाक रजा, अजय केशरी, राजू प्रसाद, उमाकांत तिवारी, आशीष कुमार, इंदल बैठा, लाल मोहम्मद अंसारी, विनय गुप्ता, रविंद्र नाथ ठाकुर, बिट्टू जायसवाल, दीनदयाल पासवान, विनीत तिग्गा हमीदुल्लाह अंसारी, संजय शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।