झारखंड के विकास में बाधक बनने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है जनता : मंत्री मिथिलेश

झारखंड के विकास में बाधक बनने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है जनता : मंत्री मिथिलेश

पूर्व सांसद प्रतिनिधि सलीम जाफर सहित 100 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सलीम जाफर सहित 100 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। झामुमो की नीतियों एवं गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यां से प्रभावित होकर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार को मंत्री श्री ठाकुर के डोरंडा रांची स्थित आवास पर सलीम जाफर अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुये। मंत्री श्री ठाकुर ने सलीम, मकसूद खान सहित सभी को माला पहनाकर, पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर झामुमो में शामिल करते हुए स्वागत किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आप सभी को पार्टी में शामिल होने से पार्टी परिवार और बड़ा हुआ है। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि झामुमो की नीति राज्यहित एवं जनहित की है। झारखंड गठन के बाद पहली बार महागठबंधन के सरकार में पूरे राज्य का चौतरफा विकास हो रहा है। राज्य के विकास से भाजपा पूरी तरह से डर गई है। यही कारण है कि केंद्र सरकार आज लोकसभा चुनाव के मौके पर जन-जन के नेता हेमंत सोरेन को बेवजह जेल में बंद कर दी है। पूरे राज्य की जनता जागरूक है एवं केंद्र की नीतियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है।

गढ़वा सहित पूरे राज्य में लोग गोलबंद होकर राज्य के विकास में बाधक बनने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने का परिणाम आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। सलीम जाफर ने कहा कि झामुमो ही माटी की पार्टी है। झामुमो के नेतृत्व में ही राज्य एवं राज्य वासियों का विकास संभव है। उधर रंका प्रखंड के रंका पंचायत में फुजैल अहमद की अध्यक्षता में पुरे पंचायत कमेटी की उपस्थिति में मंत्री श्री ठाकुर के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कर 50 से अधिक महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।

पार्टी में शामिल होने वालों में सोनी देवी, मीना देवी, सुजंती देवी, निरा देवी, पनिता देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, चांदनी देवी, सुनीता देवी, रंजू देवी, सुशीला देवी, कमला देवी, रूणा देवी, कुमकुम कुंवर, सरिता कुंवर, उषा देवी, बबिता देवी, प्रमिला देवी, काजल देवी आदि का नाम शामिल है। सभी लोगों ने भाजपा छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। सभी महिलाओं ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में विकास विरोधी ताकतों को सबक सिखाने का संकल्प ली।