मानवता को बचाना है तो सनातन को बचाना होगा : बाबूलाल मरांडी

मानवता को बचाना है तो सनातन को बचाना होगा : बाबूलाल मरांडी

बंशीधर न्यूज

 मेदिनीनगर : पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि दुनिया में मानवता को बचाना है तो सनातन को बचाना होगा इसलिये मोदी जी को वोट देकर जिताना होगा। हेमंत सोरेन ईडी के दफ्तर में नहीं पहुंचते हैं राज्य में उनका अपना कानून चलता है। राज्य की पुलिस को बालू और पत्थर से पैसा वसूली करने के लिये लगा दिया गया है।

यहां की जमीन को फर्जी कागजात बनाकर बेचा जा रहा है। जमीन बेचने से पेट नहीं भरा तो युवाओं को भविष्य के लिये एग्जाम के पेपर लिक हो जा रही है। यह चुनाव चुनौती भरा चुनाव है। डेढ़ लाख का संकल्प लेकर यहां से जाय यह निवेदन करने आया हुं। नरेंद्र मोदी जी को अंदरुनी और देश के बाहरी शक्तियां सत्ता में पुनः आने देना नहीं चाहती हैं। क्योंकि वह नहीं चाहते कि भारत देश विकास की पथ पर आगे बढ़ता रहे।

हम सबों को देश को बचाने के लिये वोट करना होगा। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में सड़के पानी और बिजली की पहुंच गांव तक बनी है, कुछ लोग आज भी लालटेन लेकर घूम रहे हैं। लेकिन आप लोगों को वैसा नहीं करना है। आप बिजली के महत्व को समझते हुये वोट करें। सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को अपनी क्षमता पहचानने की जरूरत है। आप घर-घर जाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लोगों को जानकारी दें और बूथ तक पहुंचाएं।

विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि जिस तरह से आज मैं अकेले मंच पर खड़ी होकर बोल रही हूं यह क्षमता प्रधानमंत्री की देन है। उन्होंने महिलाओं के लिये 33 फीसदी आरक्षण लागू किया है। इसलिये हम सब को सरकार की योजनाओं को दिखाते हुये वोट करने की जरूरत है। कार्यक्रम में छतरपुर विधानसभा के सभी 6 मंडल अध्यक्षों के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश महामत्री मनोज सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, भाजपा नेता मनोज कुमार, विनोद सिंह, नरेंद्र पांडेय, छतरपुर नगर मंडल अध्यक्ष मोहन जायसवाल, उपाध्यक्ष गुल बाबा, अरविंद सिंह, पूर्व सांसद घुरन राम, अशोक तिवारी, अरुण दुबे, राम नरेश यादव, संजय सिंह, संतोष पांडेय, बाबूलाल पाठक, प्रियांशु शर्मा के अलावे कई भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।