डॉ कौशल ने आकाशवाणी परिसर में पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का किया शुभारंभ

डॉ कौशल ने आकाशवाणी परिसर में पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जनसंख्या विस्फोट को रोके बिना जलवायु परिवर्तन पर नहीं पाई जा सकती है काबू : डॉ कौशल

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने मेदिनीनगर आकाशवाणी परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ चंदन, कपूर, थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम व कटहल आदि के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच पौधा वितरित करते हुये उन्हें पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रो की शपथ भी दिलाई।

डॉ कौशल ने कहा जब तक जनसंख्या विस्फोट पर लगाम नहीं लगाया जायेगा तबतक बढ़ती हुई प्रदूषण, भीषण गर्मी, जल संकट और जलवायु परिवर्तन को रोक पाने की बात करना बेमानी होगी। उन्होंने कहा कि बेतहासा बढ़ती जनसंख्या सभी समस्याओं की जननी है। डॉ कौशल ने यह भी कहा कि आधुनिक सुख-सुविधा का इस्तेमाल कम से कम करना होगा।

वहीं सरकार को इसके बदले पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा की व्यवस्था बड़े पैमाने पर करना होगा, तभी हमें वर्तमान समस्याओं से निजात मिल पायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार व संचालन अभियांत्रिकी प्रमुख मंजू मुंडा ने किया।

सभी लोगों ने डॉ कौशल के कार्यों की सराहना करते हुये उनकी बातों को आकाशवाणी में प्रसारण किया गया। मौके पर सहायक अभियंता पप्पू कुमार, प्रधान लिपिक राजमोहन, उद्घोषक संतोष कुमार, संजय कुमार मिश्र, वरिष्ठ तकनीशियन परशुराम दास व सत्य सिंह आदि उपस्थित थे।