मिट्टी से जुड़कर ही अपनी संस्कृति की रक्षा हो सकती है : एसपी

मिट्टी से जुड़कर ही अपनी संस्कृति की रक्षा हो सकती है : एसपी

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : पुलिस मेंस एसोसिएशन पलामू के नेतृत्व में पुलिस लाईन पलामू में प्राकृतिक पर्व सरहुल धूमधाम से मनाया गया। सरहुल पर्व एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नागपुरी नृत्य वगैरह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी रीष्मा रमेशन, पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक एडमिन सदर सार्जेंट मेजर सुरेश कुमार झा एवं सार्जेंट विमल कुमार चंद्रवंशी जीपी सार्जेंट मरियम खलखो एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, सचिव लालू उरांव, कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, सचिव कृष्ण कुमार एवं सुनील राम उपस्थित थे।

साथ-साथ काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी ने इस सरहुल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिये। आदिवासी युवक और युवतियां मांदर की धुन पर झूमते नजर आये। साथ ही मांदर की थाप पर पारंपरिक लोकगीत गाकर लोगों को प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दी। एसपी ने लोगों से प्रकृति के इस पर्व को खुशी से मनाते हुये प्रकृति की रक्षा के लिये संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज के दिन प्रकृति की पूजा की जाती है, पारंपरिक नृत्य किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी से जुड़कर ही अपनी संस्कृति की पहचान को बचाया जा सकता है। यह पर्व हमें परंपराओं से जोड़े रखता है।