चेगौना धाम परिसर में पेयजल हेतु लगेगा आरओ प्लांट : स्मिता

भाजपा नेत्री स्मिता ने किया छतरपुर का दौरा
बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : भारतीय जनता पार्टी की नेत्री स्मिता ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चेगौना धाम, ग्राम खोढ़ी में श्री राधे कृष्ण मंदिर, छत्तरपुर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर एवं देवगन श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की सुख-समृिद्ध की कामना की।
पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने उक्त धार्मिक स्थलों को विकसित करने विशेषकर देवगन श्री राधे कृष्ण मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने चेगौना धाम परिसर में पेयजल हेतु आरओ प्लांट लगाने का आश्वास दिया। भाजपा नेत्री ने विगत दिनों खोढ़ी निवासी नन्ददेव यादव के पुत्र मनीष यादव के सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की सूचना पाकर उनके घर पहुंची तथा पीड़ित परिवार से मुलाकत कर शोक संवेदना व्यक्त की।
साथ ही परिवार को हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन जायसवाल, ईश्वरी पाण्डेय, चेतन चौहान, भगवान दास, गनौरी पासवान, राजेन्द्र पासवान, दीपक गुप्ता, सांसद के निजी सचिव अलख दूबे, मुखिया हरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव, निर्मल यादव, उदल पासवान, प्रमोद जायसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।