पलामू में महिलाओं को बंधक बनाकर चार लाख की डकैती

पलामू में महिलाओं को बंधक बनाकर चार लाख की डकैती

बंशीधर न्यूज

पलामू: जिले के छत्तरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नावाटाड़ निवासी गंगा ठाकुर के घर में डकैती हुई है। जानकारी के अनुसार पिंटू सिंह के ईंट-भट्ठे के सामने गंगा ठाकुर के घर बीती रात लगभग 9.30 बजे 10 की संख्या में हथियार से लैस डकैत घर में घुसकर घर को बंद कर एक-एक महिला से आभूषण, ज्वेलरी लगभग तीन से चार लाख रुपये और नकदी 50 हजार रुपये लूट कर चले गए।

डकैतों ने सभी को अपने कब्जे में लेकर मोबाईल आदि लूट लिया था। लगभग एक घंटा तक लूटपाट कर बाहर से दरवाजा बंद कर चले गए। शोर मचाने के बाद अगल बगल के लोग जुटे। तबतक डकैत वहां से निकल गए थे। घटना के तुरन्त बाद इसकी सूचना नौडीहा बाजार पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर लुटपाट की जानकारी ली।

उन्होंने सीमावर्ती थानों को सूचित कर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। भुक्तभोगी गंगा ठाकुर के पुत्र अनूप ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट तो हुई है। डकैतों को पकड़ने के लिए सभी थाना, चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।