राजद नेता विनोद यादव ने संजय सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी बधाई

राजद नेता विनोद यादव ने संजय सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी बधाई

जितेंद्र यादव

डंडई/गढ़वा: राजद के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार यादव ने झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन होने पर हुसैनाबाद के विधायक संजय सिंह यादव से प्रदेश कार्यालय रांची में गुरुवार को उनसे मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता सौंपा और असीम बधाई दी। कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में झारखंड प्रदेश राजद एक नई ऊंचाईयों को छुएगा।

लालू यादव जी के सामाजिक न्याय और तेजस्वी यादव जी के आर्थिक न्याय की रथ को झारखंड के गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा। आपके पिछले कार्यकाल में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की संख्या एक से बढ़कर चार हुई है। जो आपके नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। आने वाले वर्षों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल एक मजबूत शक्ति के रूप में झारखंड में स्थापित होगा।