धरती को बचाना है तो जंगल-पहाड़ और जीव-जंतुओं की रक्षा अनिवार्य है : एसपी

धरती को बचाना है तो जंगल-पहाड़ और जीव-जंतुओं की रक्षा अनिवार्य है : एसपी

गढ़वा पुलिस लाईन में हर्षोल्लास के साथ मना सरहुल

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा के कल्याणपुर स्थित पुलिस लाईन में मंगलवार को प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एसपी दीपक कुमार पांडेय, एसडीओ संजय कुमार और राहुल देव बड़ाईक सहित कई पदाधिकारी शामिल हुये। इस दौरान सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद पारंपरिक मांदर और नगाड़ा की धुन पर अधिकारी भी झूम उठे।

सरहुल महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये। पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों के साथ निकले इस जुलूस ने पूरे शहर को सरहुल के रंग में रंग दिया। मौके पर एसपी श्री पांडेय ने कहा कि आदिवासियों के लिये धरती ही ईश्वर है और हमें इसका संरक्षण करना चाहिये।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये कहा कि यदि धरती को बचाना है तो जंगल-पहाड़ और जीव-जंतुओं की रक्षा भी अनिवार्य है। एसडीओ ने सरहुल को प्रकृति से जुड़ने का त्योहार बताया और कहा कि यह पर्व लोक जीवन और प्रकृति के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है। मौके पर उक्त पदाधिकारियों सहित कई अन्य उपस्थित थे।