प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान झामुमो में शामिल

पीएम मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार नवंबर को आयोजित कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी जवाहर पासवान भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं। रविवार को रंका हाईस्कूल के मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का आयोजित चुनावी जनसभा में श्री पासवान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हो गये।
मुख्यमंत्री ने जवाहर पासवान एवं अन्य लोगों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान भाजपा, बसपा, राजद, सपा आदि दलों को छोड़कर मुनेश्वर सिंह खरवार, संतोष चौधरी, रमाशंकर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया। सभी ने मंच से इंडिया गठबंधन को गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीर धनुष छाप पर वोट दिलाकर भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया।