केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिले सूरज सिंह, पर्यावरणीय योजनाओं और अभियान पर हुई चर्चा

केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिले सूरज सिंह, पर्यावरणीय योजनाओं और अभियान पर हुई चर्चा

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय समन्वय समिति झारखंड के चेयरमैन सूरज सिंह ने देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने सूरज सिंह को झारखंड राज्य में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का चेयरमैन नियुक्त होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना करते हुए, इसे झारखंड राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिये प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि सामाजिक भावनाओं को भी जोड़ने वाला संदेश देती है। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच भविष्य की राजनीतिक दिशा और राज्य में पर्यावरणीय योजनाओं को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई।