विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

विवाहिता की संदेहास्पद मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

पुलिस के पहुंचने से पहले ही पत्नी को फंदे पर झूलता हुआ छोड़कर फरार हुआ पति तथा घर वाले

बंशीधर न्यूज

मेराल: थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में बुधवार की रात्रि एक विवाहित की संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झूलता हुआ शव पाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुर्बान अंसारी की पत्नी सबीना बीबी का अपने घर में ही फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। सबीना बीवी का शव देखने के बाद आस-पड़ोस के लोगों द्वारा घटना की सूचना मेराल थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद मेराल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को थाना लाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मृतक महिला के पति कुर्बान अंसारी सहित परिवार के लोग घर से फरार हो गए। फंदे पर झूलता हुआ शव को छोड़ कर परिवार वालों का फरार होने को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतक महिला के मायके वालों ने कहा कि एक वर्ष पूर्व सबीना की शादी धूमधाम से की गई थी, शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। आखिरकार दहेज के लालची भेड़ियों ने सबीना की जान ले ही ली।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि शव का अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है। साथ ही सभी पहलुओं पर गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृत महिला के ससुराल या मायके वालों द्वारा घटना से संबंधित लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।