शिव मंदिर निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

शिव मंदिर निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन

बंशीधर न्यूज

रमना : प्रखंड के करचा गांव में नव प्राथमिक विद्यालय करचा के पास शिव मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा भूमि पूजन किया गया। यह मंदिर निर्माण ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से करने का निर्णय लिया है। भूमि पूजन पंडित संजय पाठक व यजमान सीताराम साव व शांति देवी द्वारा किया गया। भूमि पूजन के बाद ग्रामीणों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस मंदिर निर्माण के लिए बने कमेटी में रामचंद्र वियार अध्यक्ष, विरेंद्र वियार सचिव एवं गुडृडू वियार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विजय सिंह, मोती साव, शर्मा वियार, कमलेश विश्वकर्मा, शक्ति वियार, बबलु वियार, जगदीश वियार, जयराम वियार एवं विनय पहाड़िया आदि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

भूमि पूजन के अवसर पर पूर्व उपमुखिया सीता देवी, नागेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र वियार, रमेश राम, योगेन्द्र ठाकुर, सुजीत कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, प्यारी वियार, सविता देवी, राजपती देवी, रिंकी देवी, सत्यवंती देवी, देवंती देवी एवं रिता देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।