रूस से घर पहुंचा श्रमिक का पार्थिव शरीर, घर में मचा कोहराम

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीओ और भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण
बलराम शर्मा
मेराल: रूस से श्रमिक का पार्थिव शरीर थाना क्षेत्र के औरइया लिखनिया गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि अपने देश को छोड़ रूस में कमाने गए रवि कुमार चौधरी पिता सच्चिदानंद चौधरी की मृत्यु हो गई थी। उसके शव को अपने घर लाने के लिए स्थानीय पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
शव पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशासनिक पदाधिकारी में सीओ यशवंत नायक तथा भाजपा नेताओं ने पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा दाह संस्कार में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने परिजनों को हर संभव साथ देने का संभावना देने वालों में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ लालमोहन, प्रमोद चौधरी, रुपू महतो, लक्ष्मी पांडेय, आलोक ठाकुर, सुमेर पासवान, अमरेश उरांव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। रवि का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया गया।