भाजपा नेता शारदा महेश ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर बांटा तिरंगा

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के अधौरा में तिरंगा झंडा का वितरण किया। इस दौरान देव ने घर घर जाकर लोगों को झंडा देते हुये अपने घर में लगाने की बात कही। उन्होंने कहा की तिरंगा देश का अभिमान है। लोगों से झंडा लगाने की अपील करते हुये कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी लोग अपने घर की छत पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनें।
यह अभियान उन असंख्य अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने मां भारती के सम्मान व स्वाभिमान के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आईये हम संकल्प लें और इसे साकार भी करें कि क्षेत्र के हर घर पर तिरंगा लहरायेगा और उन विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करेंगे, जिन्होंने हमारे देश को अपने तप और त्याग से समृद्ध बनाया। इस दौरान प्रणय देव, गुलाबचंद पासवान, नागेंद्र पासवान, अमन देव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।