सासाराम में ट्रेन से कट कर मजदूर की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

सासाराम में ट्रेन से कट कर मजदूर की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

मजदूर की पत्नी और तीन बच्चे हुए बेसहारा

बंशीधर न्यूज

मेराल: थाना क्षेत्र के बाना गांव निवासी कृष्ण सिंह 42 वर्ष पिता जगरनाथ सिंह के शव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। कृष्णा 2 माह पूर्व बिहार के सासाराम में मजदूरी करने गया था। एक जनवरी को किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कृष्णा अपने पिछे पत्नी और तीन बच्चे को बेसहारा कर छोड़ गया।

अब परिवार को देखने वाला कोई भी नहीं रहा। शव पहुंचने पर पूर्व मुखिया विजय सिंह ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार हरसंभव मदद कराया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड सदस्य विश्वनाथ राम, दिनेश चौधरी, मनोज मिंज सहित लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधवाया।