तोलरा की बेटी ने सीएमए की परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव व माता पिता का बढ़ाया सम्मान

तोलरा की बेटी ने सीएमए की परीक्षा में  सफलता हासिल कर गांव व माता पिता का बढ़ाया सम्मान

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : प्रखंड के तोलरा गांव निवासीे सेवानिवृत्त रेल पायलट अशोक तिवारी की इकलौती बेटी दुर्गा कुमारी ने सीएमए (सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दुर्गा की इस सफलता पर उसके परिजनों के साथ आसपास के शुभचिंतकों व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा की धनी दुर्गा रेहला आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक पढ़ाई कर सीबीएसई से दसवीं परीक्षा में सर्वाधिक अंक से उत्तीर्ण हुई थी।

 विद्यालय प्रबंधन ने दुर्गा को वर्ग में उम्दा प्रदर्शन के लिये पुरष्कृत भी किया था। इसके बाद दुर्गा रांची गौसनर कॉलेज से इण्टरमीडिएट फाईनल परीक्षा में भी टॉप स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उसकी इस सफलता पर भी उसे सम्मानित किया गया था। वर्तमान में दुर्गा कुमारी रांची गौसनर काॅलेज से ही बीकॉम की पढ़ाई कर रही है।

सीएमए की परीक्षा को उसने अपनी लग्न व कठिन मेहनत से सफलता हासिल की है। उसकी सफलता पर उसके पिता रिटायर्ड रेलवे पायलट अशोक तिवारी व माता सतवंती देवी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये इस उपलब्धि को पूरे परिवार को समर्पित किया है। वहीं दुर्गा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व दोनों भाईयों को दी है।