तोलरा की दो सगी बहनें राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिये चयनित

तोलरा की दो सगी बहनें राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिये चयनित

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : झारखंड राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप (2024) के लिये विश्रामपुर प्रखंड के तोलरा गांव की दो सगी बहनें आस्था व आंकाक्षा कुमारी का चयन हुआ है। आस्था व आंकाक्षा के पिता दीपक तिवारी झारखंड आर्म्स पुलिस मुख्यालय रांची में कार्यरत हैं।

दीपक तिवारी ने बताया कि आस्था व आंकाक्षा बचपन से ही कराटे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करती थी। देश के कई राज्यो में उम्दा प्रदर्शन के लिये उन्हें कई पुरस्कार भी मिला है। दोनों सगी बहनों का चयन राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में होने से गांव के लोग काफी खुश हैं। कई लोगों ने उन्हें इसके लिये बधाई भेजा है।