विधायक भानू के नामांकन सभा में शामिल हुये यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

विधायक भानू के नामांकन सभा में शामिल हुये यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

झारखंड की भ्रष्ट झामुमो की सरकार की विदाई तय : केशव प्रसाद

भवनाथपुर ही नहीं पुरे राज्य में खिलेगा कमल : भानू 

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि झारखंड की भ्रष्ट झामुमो की सरकार की विदाई तय हो गई है। 23 नवंबर को राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। वे गुरुवार को गोसाईबाग के मैदान में आयोजित भाजपा के प्रत्याशी भानू प्रताप शाही के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का विजय जुलूस लोकसभा चुनाव के बाद से ही प्रारंभ हो गया है। जिसका परिणाम हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने भाजपा की बहुमत की सरकार बनाई है।

झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। श्री मौर्या ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी ही नहीं गारंटी की गारंटी है। नामांकन सभा में उमड़ा जन सैलाब यह बता रहा है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वादा किया वह पूरा हुआ। भाजपा ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाया, अयोध्या में रामलला का मंदिर बनवाया सहित सभी कार्य पूरे किये।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भानू प्रताप शाही को विजयी बनाने की अपील की। विधायक सह भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप शाही ने कहा कि उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही बंगलादेश घुसपैठियों को भगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के पांच वर्षों के कार्यकाल में राज्य की जनता उब चुकी है। इसका हिसाब किताब 13 नवंबर को करने जा रही है। श्री शाही ने कहा की कमल भवनाथपुर ही नहीं पुरे राज्य में खिलेगा और राज्य की शीर्ष सत्ता पर आसन होगा।

उन्होंने कहा कि चाहे जितने लोग एक हो जाएं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से कमल ही खिलेगा और इस जीत का श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करेंगे। सभा को यूपी के सोनभद्र के सदर विधायक भूपेश चौबे, चंदौली के राज्यसभा सांसद साधना सिंह, श्रवण सिंह गौड़, सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, शारदा महेश प्रताप देव, राजीव रंजन तिवारी, दयानंद भगत, विकाश स्वदेशी, लक्ष्मण राम, इंद्रमणि जायसवाल, मुकेश चौबे, विक्रांत सिंह, राजा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे। नामांकन सभा से पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी भानू प्रताप शाही ने रोड शो किया। रोड शो भवनाथपुर मोड़ से लेकर मेनरोड होते हुये कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा।