वज्रपात से महिला की हुई मौत

बंशीधर न्यूज
नीलांबर पीतांबरपुर : प्रखंड पचमों गांव में शुक्रवार को वज्रपात से इंद्रदेव यादव के 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिये मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में गरज के साथ वर्षा हो रही थी।
महिला के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर गांव के ही अरविंद यादव के घर के पास उनका मवेशी चर रहा था, मवेशी को लाने के लिये वे खेत गई थी। इसी क्रम में महिला से सटे वज्रपात हुआ। जिससे महिला की घटनास्थल ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनकर पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला, दीपक गिरी, सुशील तिवारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे।
जहां लोगों ने घटना से आहत परिवार वालों को सांत्वना दी। मालूम हो कि शांति देवी का ससुराल तरहसी के भालोगाड़ी में है। परंतु काफी दिनों से वह अपने लड़का के साथ मायके में ही रहती थी। हाल ही के दिनों में उनके पुत्र का चुनाव अग्निवीर के लिये हुआ है।