कराटे चैंपियन का खिताब जीतने रांची रवाना हुईं गढ़वा कस्तूरबा की 10 छात्राएं

कराटे चैंपियन का खिताब जीतने रांची रवाना हुईं गढ़वा कस्तूरबा की 10 छात्राएं

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा जिला गोजू रियू कराटे संघ के 10 बालिका खिलाड़ी रांची में आयोजित ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप को अपने नाम करने रांची रवाना हुई। मुख्य कराटे प्रशिक्षक संसाई संजय गुप्ता के नेतृत्व में ये खिलाड़ी निर्मला कॉलेज डोरंडा रांची में 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित कराटेकार काता इवेंट और कुमिते इवेंट प्रतियोगिता के अलग-अलग भार एवं उम्र सीमा में भाग लेंगी।

इस प्रतियोगिता में सभी चयनित खिलाड़ी अमृता कुमारी, प्रियंका कुमारी, नेहा कुमारी, रानी कुमारी, संस्कृति कुमारी, अंशु कुमारी, रिंकू कुमारी, ममता कुमारी, अंकिता कुमारी, ज्योति कुमारी सीएम एक्सीलेंट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गढ़वा की छात्रा हैं।

टीम कोच सह कराटे प्रशिक्षक संसाई संजय गुप्ता एवं टीम मैनेजर अमृता कुमारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ऐसे बच्चियों का नामांकन होता है जिसके अभिभावक उन्हें पढ़ाने की क्षमता नहीं रखते हैं। खेल के क्षेत्र में छात्राओं को अव्वल बनाने के साथ उन्हें आत्म रक्षार्थ प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि मौका पड़ने पर उन्हें किसी अनजान पर सुरक्षा के लिये निर्भर न रहना पड़े।