अंडर 19 बालक वर्ग में गढ़वा का अनिमेष बना स्टेट चैंपियन

अंडर 19 बालक वर्ग में गढ़वा का अनिमेष बना स्टेट चैंपियन

अंजली एवं आयुषी का लगातार तीसरे वर्ष खिताब पर कब्जा

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में खेले जा रहे 24 वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग के खेले गये मैचों में अंडर 19 बालक वर्ग में गढ़वा के अनिमेष कुमार पांडेय ने गढ़वा के ही नीतीश कुमार मेहता को 4-1 से, पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने धनबाद के सृजनी चटर्जी को 3-0 से जबकि महिला वर्ग के डबल्स मुकाबले में गढ़वा की अंजलि और आयुषी की जोड़ी ने पूर्वी सिंहभूम के अनुष्का एवं सानिया बनर्जी को 3-1 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष चैंपियन बनी।

जबकि जूनियर अंडर 15 बालक वर्ग के सेमीफाईनल में रांची के अर्थ घोष नें गढ़वा के हर्षित कुमार पांडेय को 3-2 से, रांची के अर्थ आलीशान खान ने हजारीबाग के अर्ण व अग्रवाल को 3-2 से एवं बालिका वर्ग के सेमीफाईनल में रांची की सान्वी सिन्हा ने हजारीबाग के आण्वी गोयल को 3-2 से, वहीं दूसरे सेमीफाईनल में पूर्वी सिंहभूम की स्नेहा प्रिया ने पूर्वी सिंहभूम के ही पर्लिन भामरा को 3-2 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया।

अंडर 15 जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग एवं अंडर 11 बालक एवं बालिकाओं का पुरस्कार वितरण किया गया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, सचिव समरजीत सिंह, गढ़वा जिला टेबल टेनिस के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, महावीर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मझिआंव के डॉ ब्रजेश पांडेय, उपाध्यक्ष सुशील केशरी संजय सोनी, अशोक विश्वकर्मा, सिस्टर रौशना, चंद्रभूषण सिन्हा, रामा शंकर सिंह, गौरव सिन्हा, राजू सिन्हा, पंकज सोनी, कमलेश दुबे, ने पुरस्कृत किया।

मौके पर अलखनाथ पांडेय ने कहा कि आप सभी खिलाड़ी को सपना बड़ा देखने की जरूरत है और अपने सपने को आप सभी लोग अवश्य पूरा करें। गढ़वा जिला ने झारखंड राज्य से ओलंपिक खेलने का सपना देखा है। अध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

जीतने वाला खिलाड़ियों को बधाई और जो प्रतियोगिता में विजेता नहीं हो सके हैं उन्हें अपने कमी को पहचान करते हुये उसे दूर करने की आवश्यकता है ताकि आप आगे जाकर जीत हासिल करें। मौके पर अजय ठाकुर, संजय सिंह, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, मोजीबुद्दीन खान, अयोध्या ठाकुर, अमोद कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।