23 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 से

23 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 से

प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि आठ दिसंबर

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : 23 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर रविवार को सोनपुरवा स्थित आरकेवीएस में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 दिसंबर से 23 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु करने का निर्णय लिया गया। जानकारी देते हुये समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता तीन ग्रुप में आयोजित की जायेगी।

जूनियर वर्ग में वर्ग आठ तक के छात्र भाग ले सकते हैं। वहीं सीनियर वर्ग में दसवीं तक के छात्र शामिल हो सकते हैं। बालिका वर्ग में दसवीं तक की छात्रायें शामिल हो सकती हैं। प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि आठ दिसंबर रखा गया है। प्रवेश शुल्क 3500 रखा गया है।

 प्रतियोगिता में शामिल होने वाले टीम अपने पंद्रह सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों का दो फोटो, आधार कार्ड, विद्यालय का बोनाफाईड प्रमाण पत्र, यूडायशस कोड की छाया प्रति के साथ प्रतियोगिता के कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी और ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिये विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।

 जिसमें पर्यवेक्षक कमेटी का प्रमुख नंदकुमार गुप्ता एवं सदस्य अशोक कुमार दुबे और मुजीबउद्दीन खान को बनाया गया। विशेष जानकारी के लिये संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे के मोबाईल 9304168422 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की प्रतिभा को आगे लाने और खेल का विकास करने के उद्देश्य से वर्ष 2000 में प्रतियोगिता शुरू किया गया। आज यह प्रतियोगिता 23 वें वर्ष में प्रवेश कर गया। यह राज्य का सबसे बड़ा प्रतियोगिता हो गया है।

प्रतियोगिता की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के खिलाड़ी जिला का प्रतिनिधित्व लगातार कर रहे हैं। पलामू प्रमंडल में लड़कियों का क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिर्फ गढ़वा में ही होता है। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना, सुशील केशरी, चंद्र भूषण सिन्हा, मुजीबुदीन खान, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे, अनिल विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा आदि शामिल थे।