मेराल में मंईया सम्मान यात्रा कार्यक्रम में उमडा महिलाओं का सैलाब

मेराल में मंईया सम्मान यात्रा कार्यक्रम में उमडा महिलाओं का सैलाब

मंईया सम्मान योजना समाज को जोड़ने वाला है जबकि भाजपा समाज को तोड़ने का काम कर रही है : कल्पना सोरेन

बंशीधर न्यूज

मेराल: मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा के तहत सोमवार को मेराल हाई स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उमडी महिलाओं की सैलाब से गदगद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर, मंत्री दीपिका पांडेय जहां मईया सम्मान योजना को सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए सभी को मजबूती से सरकार के साथ खड़े रहने तथा समाज को तोड़ने वाली भाजपा को करारा जवाब देने का आह्वान किया।

कल्पना सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने मइयां समान योजना लागू कर बेटी बहन को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मईयां सम्मान योजना रोकना चाहते हैं। इस योजनाओं का लाभ 43 लाख महिलाओं को सरकार ने मईयां सम्मान योजना का लाभ दिया है। भाजपा के लोग जात पात के नाम पर झारखंड को तोड़ना चाहती है।

झारखंड में भाजपा के लोग महिलाओं को सुखी देखना नहीं चाहते है। कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि मईयां सम्मान योजना अनवरत चलने वाली योजना है। लेकिन विपक्षी लोग आम जनता को गुमराह करते चल रहे हैं। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक घर में सभी महिलाओं को साल में बारह हजार रुपए देने का काम कर रही है। लेकिन इससे विपक्षी पार्टी को पेट में दर्द होने लगा है।

हमारी सरकार ने बीजली बिल माफी करने का काम किया है मंत्री बेबी देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडे, पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार, नितेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व विधायक प्रत्याशी सोगरा बीवी, ताहिर अंसारी, इन्सपेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अंचलाधिकारी यशवंत नायक, थाना प्रभारी बिष्णु कांत, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम खान, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी, आराधना सिंह, अतहर अली, ज्ञान रंजन मिश्र, रेखा पाठक के साथ हजारों की संख्या में महिलाए पुरुष शामिल थे।

इधर मेराल बस स्टैंड पर व्यवसायिक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नवीन जायसवाल, पंकज जायसवाल, राकेश कुमार रवि,अनुज प्रसाद, मो जहूर रंगसाज सहित लोगों ने मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा में शामिल नेताओं का ग्रामजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।