भाजपाईयों ने निकाली बाईक जुलूस, वीडी राम के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भाजपाईयों ने निकाली बाईक जुलूस, वीडी राम के पक्ष में मतदान करने की अपील की

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : भाजपा की ओर से शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बाईक जुलूस निकाला गया। विधायक भानू प्रताप शाही के नेतृत्व में जुलूस बिलासपुर बस स्टैंड से लेकर मेनरोड होते हुये श्री बंशीधर नगर शहर से लेकर पाल्हे कला गांव तक निकाली गई। बाईक जुलूस में शामिल लोग भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की एवं विधायक के साथ डीजे की धुन पर जमकर थिरके।

विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कि 13 मई को यहां की जनता विकसित भारत के लिये मतदान करेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 10 वर्षों में भारत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है। साथ ही राम मंदिर, धारा 370 जैसे देश के मुख्य मुद्दे को लेकर बेहतरीन काम किया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला।

कहा कि इंडिया गठबंधन वाले देश का भला नहीं कर सकते हैं, यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर वोट हासिल करना चाहते हैं। लेकिन जनता समझदार है।

बाईक जुलूस में भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, विकास स्वदेशी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, ओम प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, कुमार कनिष्क, अशोक सेठ, विक्की देव, संजय कांस्यकार, अशोक सिंह, राकेश चौबे, उप प्रमुख गणेश देव, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।