कुएं से महिला का शव बरामद

बंशीधर न्यूज
धुरकी: थाना क्षेत्र के खाला गांव में एक कुएं से पुलिस ने 38 वर्षीय राधिका देवी का शव बरामद किया है। पुलिस शव को कब्जे में कर छानबीन प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पति बबलू राम उर्फ धनदेव राम के अनुसार मृतका को मिरगी की बीमारी थी। शनिवार की शाम से वह लापता थी। परिवार के लोग संभावित स्थल पर काफी खोजबीन किये परंतु कोई पता नहीं चला।
इसके पूर्व भी वह बिजली के तार एवं ट्रांसफार्मर को छू चुकी थी। मृतका के पति के अनुसार उसे किसी पर शक एवं संदेह नहीं है। शनिवार से उसके लापता होने के बाद उसे बहुत ढूंढा गया आज सुबह जब घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं के पास पहुंचा तब वहां शव तैरता पाया।
जबकि थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार का कहना है कि मृतका के मायके वालों का इंतजार है। मृतका के मायके वाले नकारात्मक बयान देते हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई किया जाएगा।