गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार

गोकशी के आरोप में दो गिरफ्तार

बंशीधर न्यूज

कांडी: पुलिस द्वारा दो लोगों को गौकशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घटना थाना क्षेत्र की कुरकुट्टा गांव की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर कांडी पुलिस गांव में पहुंची व दो आरोपी को गोमांस के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दो अन्य आरोपी फरार हो गये। गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही अल्लाहुद्दीन अंसारी व मुमताज अंसारी शामिल है। पुलिस द्वारा इस मामले में कांडी थाना कांड संख्या 84/2024 दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।