भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम पर देश में नफरत फैला रही है: तेजस्वी

भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम पर देश में नफरत फैला रही है: तेजस्वी

बंशीधर न्यूज

भवनाथपुर : भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम पर देश में नफरत फैला रही है। जिन बेरोजगारो के हाथो में कलम होनी चाहिए उन हाथो में तलवार पकड़ा कर आपस में लड़ा रही है। वादा करते है, केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो भवनाथपुर सेल के खाली पड़े 4 हजार एकड़ जमीन में उद्योग संस्थान स्थापित कर पलामू प्रमंडल से बेरोजगारी दूर करने का मांग करेंगे।

उक्त बाते बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने स्थानीय जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान इंडिया गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी ममता भुंइया के पक्ष में चुनावी जनसभा के दौरान कही। कहा कि नोटबंदी में जनता की जगह भाजपा को फायदा हुआ, इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिये पूंजी पतियों से हजारो करोड़ रूपये चंदा के रूप में उगाही की। भाजपा मुद्दे की बात नही बोलती, भाजपा हिंदू मुस्लिम कर समाज को तोड़ने का काम रही है, देश के संविधान को तोड़ने तथा आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है।

कहा कि केंद्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो प्रति वर्ष 1 करोड़ योवाओं को सरकारी नौकरी, गैस सिलेंडर पांच सौ रूपये में मिलेगी तथा गरीब बहनो को पढाई हेतु प्रत्येक वर्ष एक लाख रूपये दिये जायेंगे। भीआईपी अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लिए यह चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा देश के संविधान बचाने के लिए है।

कहा कि बाबा साहेब की संविधान देश में बराबरी का दर्जा देती है, जिसके बदौलत मैं आज यहाँ खड़ा हूँ। लेकिन भाजपा संविधान को ही समाप्त करना चाह रही है। जबकि इंडी गठबंधन राजद प्रत्याशी ममता भुइंया ने कहा कि देश जिस दौर से गुजर रहा है, वह किसी से छुपा नही है, महंगाई से लोग त्रस्त है। पलामू में बेरोजगारी सुरसा की तरह मुंह फैलाये खड़ी है। यहाँ से पलायन करने वाले लोगो के पास से पैसा आने की जगह उनकी लाशे आ रही है।

वर्तमान पलामू भाजपा सांसद बोलते चल रहे है, कि हम विकास किये है, लेकिन इसके उलट ग्रामीण क्षेत्रो में सड़के बदहाल है, किसानो के खेतो में पानी नही पहुंचा है। एनएच 75 के निर्माण में किसानो को उचित मुवावजा नही मिला। सूबे के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा देश से संविधान व आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।

जिसे किसी भी कीमत पर इण्डिया गठबंधन समाप्त नही होने देगा। कहा कि भाजपा भ्रष्टचारियों को संरक्षण देती है। भाजपा रूपी वाशिंग मशीन में धूल कर घोटालेबाज खुलेआम घूम रहे है। भाजपा सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने का काम किया है, जिसे जनता इस चुनाव में सबक सिखायेगी।