पूर्वजों की याद में पनशाला खोला जाना सराहनीय कार्य : सिद्धेश्वर लाल

पूर्वजों की याद में पनशाला खोला जाना सराहनीय कार्य : सिद्धेश्वर लाल

राम प्रसाद (जर्दा मर्चेंट) एवं हृदयानंद कमलापुरी (रूपमहल) की ओर से माता पिता की स्मृति में खोला गया पनशाला

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर शहर के चेचरिया में सोमवार को राम प्रसाद (जर्दा मर्चेंट) एवं हृदयानंद कमलापुरी (रूपमहल) की ओर से स्व रामदेनी साह एवं स्व यमुना देवी की स्मृति में पनशाला खोला गया। पनशाला का शुभारंभ गढ़वा जिला बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद राहगीरों को पानी पिलाकर पनशाला की शुरुआत की।

उस मौके पर गढ़वा जिला बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने कहा कि अपने पूर्वजों की याद में पनशाला खोला जाना सराहनीय कार्य है। पनशाला खुलने से राहगीरों को तपती धूप में पेयजल के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने पनशाला खोलने के लिये राम प्रसाद (जर्दा मर्चेंट) एवं हृदयानंद कमलापुरी (रूपमहल) की जमकर सराहना की।

उस मौके पर सर्वेश्वरी आश्रम के मंत्री हेमंत प्रताप देव, चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर इकाई के अध्यक्ष शंभूनाथ सौदागर, सचिव गोपाल जायसवाल, उमेश प्रसाद, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, कामता प्रसाद, अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, मंदीप प्रसाद, अजीत चौबे, ललसु राम, महमूद आलम, अंजुमन के सदर तौहीद खां, सुदर्शन प्रसाद, अजय प्रसाद, शुभम प्रकाश, धर्मेंद्र प्रताप देव, रजनीश प्रताप देव, शैलेंद्र प्रताप देव, मिंटू कुमार, संतोष कुमार, विद्याभास्कर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।