किसानों को बताए गए सरंक्षण कृषि तकनीक के लाभ

किसानों को बताए गए सरंक्षण कृषि तकनीक के लाभ

बंशीधर न्यूज

रमना: मड़वनिया पंचायत भवन के सभागार में गुरुवार को संकल्प किसान विकास केंद्र मड़वनिया द्वारा किसानों की दोगुनी आय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा गढ़वा एवं संकल्प किसान विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन आत्मा के उप निदेशक योगेन्द्र प्रसाद सिंह, केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार एवं संकल्प किसान के अध्यक्ष चितरंजन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

किसानों को संबोधित करते हुए डा. राहुल कुमार ने कहा कि किसानों को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र प्रयासरत है। उन्होंने संरक्षण कृृषि तकनीक जैसे धान की सीधी बुआई, शून्य जुताई तथा मसूर तीसी चना सरसों की फसलों में अवशेष प्रबंधन के साथ साथ जल संरक्षण की तकनीक पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान तकनीक द्वारा खेतों की न्यूनतम जुताई कर कृषि की लागत में बचत, बची हुई नमी का उपयोग कर दलहनी एवं तलहनी फसलों को आवश्यकतानुसार एक दो हल्की सिचाई से फसलों की खेती कर अपनी आमदनी दुगुनी कर सकते हैं।

बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को संरक्षण खेती का महत्त्व, कृषि क्रियाओं तथा धान परती भूमि के प्रबंधन पर विस्तृत एवं प्रायोगिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नीलगाय से फसलों की सुरक्षा का भी उपाया बताया गया| कार्यक्रम को उपनिदेशन योगेन्द्र प्रसाद सिंह, सचिव नवीन कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया|

जबकि इस अवसर पर प्रगतिशील किसान अजय कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह,प्रवीण सिंह,लव कुमार सिंह,कन्हाई यादव,राजेश कुमार सिंह,अभय कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह,प्रवीण कुमार,राजेश चौधरीसहित दर्जनों किसान उपस्थित थे