भाजयुमो ने किया आक्रोश प्रदर्शन

भाजयुमो ने किया आक्रोश प्रदर्शन

झामुमो सरकार भ्रष्टाचार का पोषक : ठाकुर महतो

बंशीधर न्यूज

रंका : भाजयुमो रंका उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ रंका थाना मोड़ से प्रखंड कार्यालय तक आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचारी सरकार वापस जाओ, हेमंत सरकार मुर्दाबाद, युवा विरोधी सरकार इस्तीफा दो आदि नारे लगाये गये। साथ ही प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो सरकार भ्रष्टाचार का पोषक है।

आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। झामुमो सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में प्रखंड से लेकर जिला तक भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है। झामुमो सरकार में बैठे मंत्री, विधायक जनता के उत्थान के लिये नहीं बल्कि अपनी झोली भरने में लगे हुये हैं। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक से लेकर सभी अनुबंधकर्मी कम पैसों में काम करने को बाध्य हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार युवा विरोधी है।

 हेमंत सरकार ने रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को ठगा है। अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बलराम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बसंत प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, ओमप्रकाश दास, उदय प्रसाद, शीला देवी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, विकास तिवारी, विनोद राम, जितेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, नवल ठाकुर, मनोज ठाकुर, रवीन्द्र साव, किस्मती कुंवर, कविता देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी आदि लोग उपस्थित थे।