उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

बंशीधर न्यूज

रमना: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ प्रखंड मुख्यालय सहीत आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। छठ पूजा को लेकर लौंगा नदी स्थित मड़वनिया छठ घाट को आकर्षक तरीके सजाया गया था। साथ ही मुख्य मार्ग में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई थी। यहां पर बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

मंच टूटकर गिरने के पश्चात उत्पन्न हुई अव्यवस्था के बाद उमाशंकर मिश्र म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने छठ मईया के गीतो पर पूरी रात श्रद्धालुओं को भक्ति रस में गोता लगवाया। कार्यक्रम के आयोजन में पूजा समिति के अध्यक्ष धनंजय गुप्ता,, बबलू गुप्ता, महेंद्र प्रसाद गुप्ता,टूटू सिंह,अजीत सोनी,टुनटुन सोनी,विश्वजीत गुप्ता आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इधर गंगा तालाब छठ घाट पर जय मा कल्याणी जागरण ग्रुप रेणुकूट की ओर से की गई शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष सुदर्शन बियर , नरेश साह,मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति,रामलाल वियार , दुर्गा बियार , पप्पू बियार , जोगिंदर बियार , बिंदू बियार , सुदामा बियार , मोती बियार , सोमारू बियार , मनोज साह, मनोहर बियार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वही ग़महरिया के सुंदर बांध स्थित छठ घाट पर भी व्रतधारियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के आयोजन में सनराइज क्लब के अध्यक्ष अजय प्रसाद यादव एवं अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इधर भागोडीह,सिलीदाग,कर्णपुरा, टंडवा,बहियार खुर्द,बल्का,कोरगा एवं हारादाग कला में भी छठ पूजा परम्परागत तरीके से मनाए जाने की खबर है।