बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में रंगारंग सावन महोत्सव का आयोजन

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में रंगारंग सावन महोत्सव का आयोजन

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर में रंगारंग सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में रहने वाली सभी महिलाओं तथा छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य संगीत कार्यक्रम मे भाग लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अलग-अलग परिधान में अपना प्रदर्शन दिखाया।

इस दौरान रेसिंग चेयर प्रतियोगिता, स्पून प्रतियोगिता, गुब्बारा प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आर्या सिंह, सरिता सिंह तथा डॉ आभा गोस्वामी उपस्थित थी। मौके पर डॉ सुनीता गुप्ता, रंजना कुमारी, रिंकी कुमारी, नीतू सिंह, खुशबू सिंह आदि उपस्थित थी।