नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आये : मिथिलेश ठाकुर

नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आये : मिथिलेश ठाकुर

पूर्व मंत्री ने दी नव वर्ष की बधाई

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा वासियों सहित संपूर्ण झारखंड वासियों को नव वर्ष की बधाई दी है। श्री ठाकुर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुये कहा है कि नया साल 2025 गढ़वा वासियों सहित संपूर्ण झारखंड वासियों के लिये सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और अद्भुत खुशियां लेकर आये। नया साल खुशियों की सौगात के साथ-साथ भारत में न्याय और मोहब्बत का पैगाम ले कर आये।

उन्होंने कहा कि नये साल में गढ़वा सहित संपूर्ण झारखंड खूब तरक्की करे। राज्य की जनता को पूरा हक, अधिकार एवं सम्मान मिले। साथ ही गढ़वा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। नये साल में पिछले अधूरे पड़े सारे विकास कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण हो। जिसका लाभ गढ़वा वासियों को मिल सके। साथ ही नये साल में गढ़वा के लिये कुछ और बेहतर विकास कार्य हो इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सभी को नये साल की बहुत बहुत बधाई।