स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के किये गये हैं व्यापक प्रबंध अलर्ट मोड में है प्रशासन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के किये गये हैं व्यापक प्रबंध अलर्ट मोड में है प्रशासन

अलार्म बजते ही प्रत्याशियों के कार्यकर्ता हुये चौकन्ने

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा बाजार समिति में बनाये गये स्टांग रूम की सुरक्षा के व्यवस्था ऐसी की गई है कि परिंदा भी पर न मार सके। स्ट्रांग रूम परिसर के चारो तरफ से जवानों की घेराबंदी के साथ-साथ सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में अग्नि से सुरक्षा के लिये फायर अलार्म भी लगाया गया है। ताकि स्ट्रांग रूम को आग से भी सुरक्षित रखा जा सके। स्ट्रांग रूम की बेहतर सुरक्षा के लिये प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

बुधवार की दोपहर अचानक स्ट्रांग रूम का फायर अलार्म बजने लगा। अलार्म बजने से आसपास सनसनी फैल गई। विभिन्न प्रत्याशियों के कार्यकर्ता भी चौकन्ने हो गये। प्रशासन ने सभी को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस संबंध में गढ़वा एसडीओ सह आरओ संजय कुमार ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में फायर अलार्म भी लगाया गया है। यह आगजनी से बचाव के लिये सहायक है।

उन्होंने बताया कि फायर अलार्म धुआं के संपर्क में आने से भी बजने लगता है। आसपास से धुआं होने के कारण अलार्म बज रहा था। अलार्म का बजना सभी प्रकार की बेहतर सुरक्षा उपलब्ध होना दर्शाता है। यह विपरित परिस्थितियों के लिये सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट करता है।