गढ़वा जिला टेबल टेनिस टीम जमशेदपुर के लिये रवाना

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : जमशेदपुर में शुक्रवार से आयोजित तृतीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये गढ़वा जिला के 20 सदस्यीय टीम को संघ के सचिव आनंद सिन्हा व अन्य पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं देते हुये खिलाड़ियों को रवाना किया। उस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुये कहा कि आप अपने लक्ष्य को पाने के लिये काफी मेहनत कर रहे हैं प्रतियोगिता में जिला को चैम्पियन बनाने के साथ साथ चैम्पियन बनकर आयें।
बीस सदस्यीय टीम में अमल कुमार ठाकुर, अमन कुमार पाल, अनिमेष कुमार पाण्डेय, नीतीश कुमार मेहता, हर्षित कुमार पाण्डेय, सचिन कुमार, रोहन पाल, मयंक राज, पलक भारती, अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पाण्डेय, अभिजीत यादव, आशिता प्रियदर्शिनी, अनिल कुमार मेहता, उज्जवल कुमार, मानवी चौबे, वर्षा रानी एव शिवम पटेल को शामिल किया गया है। टीम का कोच संघ के कार्यकारी सदस्य अजय कुमार ठाकुर एवं मैनेजर संजय कुमार सिंह को बनाया गया है।
टीम को शुभकामना देने वालों में संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना, सुशील केसरी, धनंजय सिंह, अनिल विश्वकर्मा, संजय सोनी, ललन सोनी, चंद्रभूषण सिन्हा, अशोक कुमार दुबे, नंदकुमार गुप्ता, दीपक सिन्हा, अमोद कुमार पांडेय, मिथिलेश सिंह, पंकज सोनी, मनोज पाठक के नाम शामिल हैं।