रंका व चिनियां प्रखंड के 200 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल

रंका व चिनियां प्रखंड के 200 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल

भाई-भाई को आपस में लड़ाने वाली ताकतों को उखाड़ फेंकेगी जनता : मंत्री मिथिलेश

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : जिले के रंका व चिनियां प्रखंड के 200 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। शुक्रवार को सभी लोगों ने गढ़वा विधायक सह झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने जाति, धर्म एवं हिन्दू, मुसलमान के नाम पर नहीं बल्कि विकास एवं अपने हक, अधिकार के नाम पर वोट करने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि जो हमें आपस में बांटने एवं लड़ाने का काम कर रहे हैं वैसी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देंगे। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग स्वतः स्फूर्त पार्टी से जुड़ रहे हैं। साथ ही पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का वचन ले रहे हैं।

आज तक राज्य के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, उंची जाति के गरीबों, मूलवासियों को सिर्फ छलने का काम किया गया है। झामुमो के नेतृत्व में सभी लोगों को पूरा हक एवं अधिकार मिल रहा है। यही कारण है कि आदिवासी खरवार समाज के लोग जो भाजपा से जुड़े हुये थे आज सैकड़ो की संख्या में झामुमो में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि जनता अब पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है। जो लोग भाई-भाई को आपस में लड़ाने एवं जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं, वैसी ताकतों को जनता उखाड़ फेंकेगी।

मंत्री ने कहा कि अगर 2024 में मोदी पुनः प्रधानमंत्री बन गये तो लोकतंत्र में जनता को वोट देने का अधिकार समाप्त कर देंगे। वे पांच साल के बदले 10 साल में चुनाव कराएंगे। आज लोकतंत्र खतरा में पड़ गया है। बीजेपी अंग्रेजों की नीति फूट डालो, शासन करो के आधार पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम अपने लिये नहीं काम करते हैं, बल्कि राजनीति के मूल उद्देश्य को केंद्र में रख कर कार्य करते हैं।

मंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करती है। भाजपा दोहरी नीति की पार्टी है। एक तरफ गौ हत्या बंद करने की बात करती है और दूसरी तरफ गौ मांस विदेशों में भेजने वाले लोगों से चंदा लेती है। भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। अपना हक मांग रहे किसानों पर केंद्र सरकार गोली चलवा रही है। समय रखते जनता को चेतना होगा।

मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, पप्पू यादव, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, परेश तिवारी, राजा सिंह, कुमार गुलाब सिंह, राजाराम सिंह सहित काफी संख्या में खरवार समाज के लोग एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इनलोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

झामुमो में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से रंका प्रखंड के तेजू सिंह, सुदेश भुईयां, बंधन सिंह, लोभावन भुईयां, वीरेंद्र भईयां, गुलाम भुईयां, चतुर्गुन सिंह, अवधेश कुमार, सत्यनारायण चौधरी, गुलाम भुईयां, सुरेंद्र भुईयां, शिलवन्ती देवी, संतोष प्रसाद, सुरेश सिंह, मनोज सिंह, सीताराम सिंह, दलगीर सिंह, भानु प्रताप सिंह, बंशीधर सिंह, सोहराई सिंह, सुखदेव सिंह, रामचंद्र सिंह, नन्दकुमार सिंह, कृष्णा सिंह, रामप्रताप सिंह, शिवशंकर सिंह, लालमोहन सिंह, सुदामा सिंह, जगन परहिया, जीतू सिंह, उदय सिंह, रामचंद्र सिंह, मुकेश साव, देवीशरण सिंह, रामबदन सिंह, पच्चु सिंह, रामलाल सिंह, कईल घांसी, दसई सिंह, विजय सिंह, जीतेंद्र सिंह, छठन सिंह सहित रंका एवं चिनियां प्रखंड के बरवाडीह, डोल, हेताड़कला, सिरोईखूर्द, बीरबांध, बंदुआ आदि गावां के 200 से अधिक लोगां का नाम शामिल हैं।