विधायक अनंत ने गरीबों के बीच बांटा कंबल कहा, असहाय व जरुरमंदों की सेवा करना ईश्वर की पूजा के समान

बंशीधर न्यूज
रमना : विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि समाज के असहाय व जरुरमंदों की सेवा करना ईश्वर की पूजा के समान है। वे शनिवार को सरयू राम चंद्रवंशी की स्मृति में आयोजित 26 वें कंबल वितरण समारोह में कंबल वितरण करने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्व की बात की स्वजनों की समृति में व्यवसायी बंधु रामसेवक प्रसाद और सुनील कुमार व उनके स्वजनों के द्वारा पिछले 25 वर्षों से ठंढ के समय में लोगों को कंबल उपलब्ध कराते हैं।
इस प्रकार के समारोह में भागीदार बनने वाले भी पुण्य के भागी बनते हैं। उन्होंने कहा की सभी सक्षम लोगों को सेवा करना चाहिये ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। झामुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ताहीर अंसारी ने कहा कि सरयू राम के समृति में प्रत्येक साल असहाय और जरुरमंदों के बीच वितरण होने वाले समारोह में हमें कई बार शामिल होने का अवसर मिला है।
सरयू राम के पदचिन्हों पर आगे बढ़ते हुये उनके स्वजन भी गरीबों की सेवा में लगे हुये हैं यह काफी सराहनीय कदम है। कार्यक्रम को पंसस सीता देवी, जैव विधता पार्षद के प्रखंड अध्यक्ष ललित किशोर, मंसूर अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज कुमार ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, अशर्फी लाल, नरेश प्रसाद गुप्ता, रोहित वर्मा, सुभान अंसारी, राकेश कुमार सिंह, मुन्ना पासवान, गुड्डू सिंह, अरविंद निराला सहित कई लोग उपस्थित थे।