गढ़वा पुलिस का जन शिकायत समाधान कार्यक्रम 10 को

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : गढ़वा पुलिस के तत्वावधान में 10 सितंबर को अनुमंडल मुख्यालयों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुये एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) रांची के आदेशानुसार 10 सितंबर को राज्य के सभी 24 जिलों में एक साथ जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
इसे लेकर गढ़वा पुलिस द्वारा निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे से नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जायेगा। इसके अंतर्गत गढ़वा अनुमंडल के टाउन हॉल, श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तथा रंका अनुमंडल के रंका थाना परिसर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
एसपी श्री पांडेय ने बताया कि लोग अपनी शिकायत, समस्याओं को वाट्सएप नंबर 9470165434, गढ़वा पुलिस के फेसबुक तथा ट्विटर एवं जन शिकायत से संबंधित इमेल आईडी पर भी भेज सकते हैं।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि अपनी समस्याओं, शिकायतों के निवारण के लिये कार्यक्रम में भाग लें। ताकि समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी तरीके से निष्पादन किया जा सके।