कृषक मित्र संघ ने विधायक को सौंपा मांगपत्र

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर: कृषक मित्र संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक अनंत प्रताप देव से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा है। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक को अवगत कराया कि पिछले 15 वर्षों से आत्मा परियोजना के तहत कार्य करते आ रहे हैं। हमलोगों का चयन आत्मा परियोजना के कार्यों के प्रचार प्रसार के लिए किया गया था।
लेकिन हमसे कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, भूमि संरक्षण, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों का कार्य कराया जाता है। लेकिन हमलोगों को सम्मान जनक मानदेय नहीं मिलता है। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से कृषक मित्रों को सम्मान जनक मानदेय दिलाने के लिए प्रयास करने का मांग किया।
प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष सुदेश्वर विश्वकर्मा, सचिव विपिन सिंह, हसन अंसारी, अरुण कुमार चौबे, मुकेश शुक्ला, मुकेश तिवारी, संजय पाण्डे, शिवकुमार पासवान आदि शामिल थे।