लिटिल स्टार आर्यन बाबू और खुशबू शर्मा ने भक्ति गीतों से दर्शकों को रात भर खूब झुमाया

बंशीधर न्यूज
मेराल: मां शायर देवी धाम मंदिर के प्रांगण में वार्षिक महोत्सव के समापन के अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में लिटिल स्टार आर्यन बाबू एवं भोजपुरी गायिका खुशबू शर्मा ने अपने भक्ति संगीत पर दर्शकों को रात भर खूब झुमाया।
आर्यन बाबू ने अपने भक्ति संगीत का शुभारंभ मां शायर देवी की जयकारे के बाद "हे वीणा वाली मईया तोहरे कृपा से हम गावेली गनवा, मन बोले मोर शायर माई के भजन के बाद पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर को मंच पर बुलाकर जिय हो झारखंड के लाल-जिय तू हजार साल और जईसन सोचले रहनी ओईसन चाचा मोर बाड़न भजन गाकर खूब झुमाया। नन्हे कलाकार के इस कला पर मंत्री श्री ठाकुर ने 5 हजार रुपए नगद देकर प्रोत्साहित किया।
इसके बाद लिटिल स्टार ने अवध में होईल जेकर जनमवा, किसी के बाप की नहीं अयोध्या रामलला के धाम है आदि भजन एवं भोजपुरी गाना पर दर्शकों को रात भर खूब झुमाया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे कलाकार ने अपने शुभेक्षु के कंधा पर बैठ कर दर्शकों की भीड़ में जाकर अपने गानों के साथ लोगों संग ठुमके लगाए।
इसके बाद भोजपुरी गायिका खुशबू शर्मा ने काली माई के होखेला पुजनवा हो रामा चैत्र महीनावा, मेरे मन में बसे हैं राम, मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, नाहीं खाई खोवा मेवा नाहीं मिश्री मलाई, पान फूल न्यौता पेठइली ए मईया, हे देवी मईया गोदिया में देब बालक, कईसे करेजवा जुडाई हो माई एगो भाई बिना आदि भजन एवं भोजपुरी गाना पर महिला श्रद्धालुओं को खूब रिझाया।