विधायक अनंत ने केतात एवं भवनाथपुर के दो महिला समूह के सदस्यों को सौंपा ट्रैक्टर की चाबी

विधायक अनंत ने केतात एवं भवनाथपुर के दो महिला समूह के सदस्यों को सौंपा ट्रैक्टर की चाबी

सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिये तत्पर : अनंत

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के भूमि संरक्षण निदेशालय (जेएएमटीटीसी) की ओर से केतार एवं भवनाथपुर प्रखंड की दो महिला समूहों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि कार्यों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। गढ़ परिसर में आयोजित एक समारोह के दौरान विधायक अनंत प्रताप देव ने दोनों महिला समूहों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। उस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिये तत्पर है।

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि ट्रैक्टर मिलने से महिला समूह अब कृषि कार्यों को और भी सुगमता से कर सकेंगी, जिससे उनकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। यह प्रयास महिलाओं को परंपरागत भूमिकाओं से आगे बढ़ाकर उन्हें उद्यमिता की ओर अग्रसर करेगा। जिन महिला समूह को ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया उनमें भवनाथपुर प्रखंड के सूरज आजीविका सखी मंडल सिंहपुर और केतार प्रखंड के मां संतोषी आजीविका सखी मंडल के नाम शामिल हैं।

मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्रकिशोर कुमार, क्षेत्र पर्यवेक्षक शशिभूषण सिंह, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमर नाथ पांडेय, सूरज आजीविका महिला समूह के अध्यक्ष रीना देवी, मां संतोषी आजीविका सखी मंडल के अध्यक्ष सुचिता देवी, श्यामसुंदर राम, सुधीर प्रसाद सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।